Jind News: पहले गेहूं की खड़ी फसल काटी और उसके बाद की मारपीट, एफआईआर
जींद। खेड़ा खेमावती गांव में एक व्यक्ति के खेत से गेहूं की खड़ी फसल काटकर खेत मालिक को उसकी जमीन पर जाने से रोक दिया। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसमें दो महिलाएं शामिल हैं। सफीदों निवासी सतबीर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह पूर्व सैनिक है। उसने गांव खेड़ा खेमावती में एक कनाल जमीन राधेश्याम से खरीदी है। इस पर पहले राधेश्याम कास्त करता था और अब वह कास्त करता है। इस जमीन के साथ सुशील और विक्की की जमीन भी लगती है। उसने अपनी जमीन की कम्प्यूटराईज्ड निशानदेही लेनी चाही तो सुशील और विक्की ने निशानदेही लेने में बाधा डाली जिस पर तहसीलदार सफीदों द्वारा इनके के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज करवाया था। उसने निशानदेही लेने के लिए दोबारा से दरखास्त दी और इस रकबा की निशानदेही हुई जिस पर सुशील उर्फ सोनू के भी हस्ताक्षर हैं। इस निशानदेही में मौका कानूनगो ने यह भी लिखा है कि जमीन मालिक सतबीर सिंह ने गेहूं की फसल कास्त की हुई है। सुशील विक्की और इनकी मां कृष्णा तथा सुशील की पत्नी सुरेखा ने उसकी गेहूं की फसल को अप्रेल 2026 में चोरी से काट लिया। उसने इसकी सूचना सदर थाना सफीदों में दी लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पूर्व सैनिक सतबीर का आरोप है कि 10 मई को सुबह वह अपने खेत में गया तो वहां पर यह सभी मौजूद थे और उन्होंने उसके साथ झगड़ा कर मारपीट की और धमकी दी कि दोबारा से यहां इस खेत में आया तो जान से मार कर इस खेत में ही दबा देंगें। सफीदों सदर थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 16, 2026, 19:57 IST
Jind News: पहले गेहूं की खड़ी फसल काटी और उसके बाद की मारपीट, एफआईआर #StandingWheatCropHarvestedFirst #FollowedByPhysicalAssault;FIRFiled #SubahSamachar
