Jind News: रक्तदान शिविर में स्टाफ नर्साें ने ड्यूटी करने पर जताई आपत्ति

जींद। रक्तदान शिविरों में स्टाफ नर्साें की ओर से ड्यूटी न करने की बात कहने पर नागरिक अस्पताल के प्रबंधन व स्टाफ नर्सों के बीच एक नया विवाद खड़ा हो गया है। इस पर वरिष्ठ चिकित्सकों ने नाराजगी जाहिर करते हुए इसे कार्य में लापरवाही करार दिया है।सोमवार को नर्सिंग स्टाफ ने निर्णय लिया है कि वार्डों में अत्यधिक कार्यभार और मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वह रक्तदान शिविरों में ड्यूटी देने के बजाय अस्पताल में ही मरीजों की देखभाल को प्राथमिकता देंगे। इस संबंध में अस्पताल प्रशासन को लिखित रूप से अवगत भी कराया था। वह अब वह रक्तदान शिविरों में नहीं जाएंगी। इसके विपरित निर्धारित ड्यूटी के बावजूद कुछ अवसरों पर रक्तदान शिविरों में स्टाफ की पर्याप्त उपस्थिति नहीं रही जिससे शिविरों की व्यवस्था प्रभावित हुई। अस्पताल प्रबंधन का मानना है कि रक्तदान शिविर भी स्वास्थ्य सेवाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इनमें समुचित सहयोग आवश्यक है।अनुपस्थित रहना अनुशासन के विरुद्धचिकित्सकों के अनुसार यदि कार्यभार अधिक था तो इसकी औपचारिक समीक्षा कराकर वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए थी। सीधे तौर पर शिविरों में अनुपस्थित रहना प्रशासनिक अनुशासन के विरुद्ध माना जा सकता है। इससे अस्पताल की छवि और जनसेवा दोनों प्रभावित होती है।स्टाफ नर्साें ने बनाई दूरीइस मामले को लेकर स्टाफ नर्सों ने पूरी तरह से दूरी बनाई है। सोमवार को सभी स्टॉफ नर्स एकजुट हुईं और रक्तदान शिविर में जाने से मना कर दिया। सोमवार को नागरिक अस्पताल में लगे रक्तदान शिविर में एनएचएम के तहत कार्यरत स्टॉफ से काम लिया गया।अगर स्टॉफ नर्स ड्यूटी में कोताही बरतेंगी तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। स्टाफ नर्स को चाहिए कि स्वास्थ्य संबंधी काम में जहां पर भी ड्यूटी लगाई जाए। उसको अपना नैतिक कर्तव्य समझकर निभाएं। - डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल, जींद।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 02, 2026, 19:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jind News: रक्तदान शिविर में स्टाफ नर्साें ने ड्यूटी करने पर जताई आपत्ति #StaffNursesObjectedToPerformingTheirDutiesAtTheBloodDonationCamp. #SubahSamachar