एसएससी सीएचएसएल 2025: अंतिम परिणाम घोषित, 3515 उम्मीदवारों का हुआ चयन, सात पद क्यों रह गए खाली? देखें कटऑफ
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सीएचएसएल (10+2) 2025 यानी CHSLE-2025 के अंतिम आवंटन और परिणाम की प्रक्रिया पूरी कर ली है। आयोग ने अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। जिसके आधार पर 3,515 उम्मीदवारों की अंतिम रूप से अनुशंसा की गई। जो भी उम्मीदवार भर्ती में शामिल हुए थे वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। एसएससी ने 17 अगस्त 2026 को पहले दौर अस्थायी आवंटन (FRTA) जारी किया था। इसके बाद उम्मीदवारों के लिए स्लाइडिंग और पहचान सत्यापन (IV) की प्रक्रिया कराई गई। यह प्रक्रिया 1 सितंबर से 3 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन लॉगिन मॉड्यूल और निर्धारित केंद्रों पर भौतिक उपस्थिति के साथ हुई। इस पूरी प्रक्रिया के बाद उम्मीदवारों की अंतिम पोस्ट और विभागीय प्राथमिकताओं का मूल्यांकन किया गया। इसके आधार पर 3,515 उम्मीदवारों की अंतिम रूप से अनुशंसा की गई। 3,522 पदों में से कितने पद भरे गए कुल 3,522 वर्टिकल रिक्तियों के मुकाबले 3,515 उम्मीदवारों की अनुशंसा की गई। इस तरह कुल रिक्तियों का 99.80 प्रतिशत हिस्सा भर गया। केवल 7 वर्टिकल पद खाली रह गए। श्रेणी के हिसाब से स्थिति इस प्रकार रही: श्रेणी रिक्तियां अनुशंसित उम्मीदवार खाली पद EWS 337 337 0 SC 490 487 3 ST 252 251 1 OBC 768 766 2 UR 1,675 1,674 1 कुल 3,522 3,515 7 सबसे ज्यादा 3 पद एससी श्रेणी में खाली रहे। इसके बाद ओबीसी में 2, एसटी में 1 और यूआर में 1 पद खाली रहा। आरक्षित वर्ग के कितने उम्मीदवार अनारक्षित मेरिट पर चुने गए इस परिणाम का एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी है कि 841 आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार बिना किसी छूट वाले मानकों पर अनारक्षित मेरिट से चयनित हुए। इनमें शामिल हैं: EWS: 241 SC: 17 OBC: 583 कुल 841 उम्मीदवारों का चयन अनारक्षित मेरिट पर हुआ। यह 1,674 UR अनुशंसित उम्मीदवारों का करीब 50.24 प्रतिशत है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 07, 2026, 20:12 IST
एसएससी सीएचएसएल 2025: अंतिम परिणाम घोषित, 3515 उम्मीदवारों का हुआ चयन, सात पद क्यों रह गए खाली? देखें कटऑफ #GovernmentJobs #National #SscChsl2025 #Ssc #SubahSamachar
