रामनवमी पर वाराणसी की टीम ने खास अंदाज में दी शुभकामनाएं, दिखाई भगवान राम की छोटी सी झलक
एसएस राजामौली की आगामी फिल्म वाराणसी का रिलीज से एक साल पहले ही काफी बज बना हुआ है। अगले साल रामनवमी के मौके पर रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। अब वाराणसी के मेकर्स ने आज रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए एक झलक साझा की है। इसमें भगवान राम के साथ हनुमान जी की भी झलक देखने को मिलती है। वाराणसी की टीम ने साझा की खास झलक फिल्म के ऑफिशियल एक्स अकाउंट से टीम ने फैंस और दर्शकों को रामनवमी की शुभकामनाएं भेजी हैं। टीम ने फिल्म से रामायण से जुड़ा एक ऐतिहासिक सीन साझा किया। इसमें भगवान राम धनुष और बाण लिए रावण से युद्ध करने के लिए तैयार दिखाई दे रहे हैं। Youll see him in theatres by next Sri Rama Navami. 🏹❤️ #Varanasi pic.twitter.com/mxCn0SQ1Ngmdash; Varanasi (@VaranasiMovie) March 27, 2026 जबकि हनुमान जी पर्वत उठाए नजर आ रहे हैं। भगवान राम अपनी सेना के कई वानरों के सहारे उनके ऊपर खड़े नजर आ रहे हैं। छोटी सी झलक के साथ कैप्शन में लिखा है, आप उन्हें अगली श्रीरामनवमी पर सिनेमाघरों में देखेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 27, 2026, 11:06 IST
रामनवमी पर वाराणसी की टीम ने खास अंदाज में दी शुभकामनाएं, दिखाई भगवान राम की छोटी सी झलक #SouthCinema #National #Varanasi #RamNavami #VaranasiMovie #SsRajamouli #SsRajamouliVaranasi #VaranasiGlimpse #VaranasiGlimpseOnRamNavami #TeamVaranasi #VaranasiSharesGlimpse #Rajamouli #SubahSamachar
