Srinagar Accident: जियालगढ़ के पास हादसा, अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी कार, महिला घायल
कीर्तिनगर क्षेत्र अंतर्गत जियालगढ़ के पास बृहस्पतिवार दोपहर देहरादून से रुद्रप्रयाग जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना मिलते ही कीर्तिनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट भिजवाया। कोतवाली निरीक्षक संजय मिश्रा ने बताया कि कार में एक ही परिवार के चार सदस्य सवार थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वाहन के पहियों के नीचे अचानक पत्थर आ जाने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार पलट गई। Karnaprayag:बेस अस्पताल को लेकर सिमली में हुई महापंचायत; विधायक बोले-दो महीने में होगा शासनादेश हादसे में रंजना वशिष्ठ (40 वर्ष) के सिर में सामान्य चोट आई है, जबकि उनके पति अनुराग वशिष्ठ (42 वर्ष) तथा दोनों पुत्र अरुण वशिष्ठ और इशांत वशिष्ठ सुरक्षित हैं। घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारेसे हटाया गया, जिससे यातायात बाधित नहीं हुआ और मार्ग पर आवाजाही सुचारू रूप से जारी रही।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 18, 2026, 18:33 IST
Srinagar Accident: जियालगढ़ के पास हादसा, अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी कार, महिला घायल #CityStates #Dehradun #Pauri #Uttarakhand #SrinagarAccident #JiyalgarhAccident #CarOverturns #SubahSamachar
