Mandi News: पड्डल मैदान में पसीना बहा रही एसपीयू की महिला फुटबाल टीम
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) की महिला फुटबॉल टीम आगामी नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में दमखम दिखाने के लिए तैयार है। इसके लिए पड्डल मैदान में 4 से 7 फरवरी तक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें खिलाड़ी खेल की बारीकियों को सीखने के साथ मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं।कोच कमल किशोर ने बताया कि इस शिविर में मंडी, कुल्लू, सुंदरनगर और सैंज की कुल 20 महिला खिलाड़ी भाग ले रही हैं। टीम में सुंदरनगर से अवंतिका, स्वीटी, आरती, नैंसी, रेखा, आकृति व ईशा; कुल्लू से रितिका, नितिका, रमेश्वरी, दीक्षा, अनुजा व ज्योति, मंडी से झिलमिल, प्रीति व अमरपाली और सैंज से पूजा, ममता व कृतिका शामिल हैं। सभी खिलाड़ी रविवार को प्रतियोगिता के लिए रवाना होंगी।शारीरिक विभागाध्यक्ष सुनील सेन ने बताया कि नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता हरियाणा के चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय, भिवानी में 9 से 13 फरवरी तक आयोजित की जा रही है। टीम की रवानगी से पूर्व एसपीयू के कुलपति, शिक्षक वर्ग और अन्य स्टाफ सदस्यों ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 06, 2026, 16:57 IST
Mandi News: पड्डल मैदान में पसीना बहा रही एसपीयू की महिला फुटबाल टीम #MandiNews #TodayMandiNews #MandiHindiNews #SubahSamachar
