SPU Mandi: एसपीयू की 1 जून से होंगी प्रवेश परीक्षाएं, संशोधित शेड्यूल किया जारी
सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने स्नातकोतर, बीबीए और बीसीए प्रवेश परीक्षा की संशोधित तिथियां जारी की हैं। अब प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 मई निर्धारित की गई है। एडमिट कार्ड 26 मई को जारी किए जाएंगे। प्रवेश परीक्षाएं एक जून से पांच जून तक होंगी। उत्तर कुंजी छह जून सुबह 10 बजे प्रदर्शित की जाएगी, जबकि आपत्तियां सात से नौ जून तक दर्ज करवाई जा सकेंगी। परीक्षा परिणाम 12 जून को घोषित किया जाएगा। काउंसलिंग और प्रवेश कार्यक्रम अलग से जारी होगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 20, 2026, 12:24 IST
SPU Mandi: एसपीयू की 1 जून से होंगी प्रवेश परीक्षाएं, संशोधित शेड्यूल किया जारी #CityStates #Mandi #Shimla #SpuMandi #SubahSamachar
