Sports News: टी-20 क्रिकेट...संतोष ने 11 चौके, सात छक्के लगाकर बनाए 107 रन; आरपीएफ ने यांत्रिक को दी मात
T 20 Cricket: ग्रीष्मकालीन अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो मुकाबले खेले गए। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम के संतोष यादव ने 58 गेंद पर 11 चौके और सात छक्कों की मदद से 107 बनाकर यांत्रिक पावर की टीम को 94 रन से हरा दिया। आरपीएफ के 219 रनों के लक्ष्य के जवाब में यांत्रिक की टीम 124 पर ऑलआउट हो गई। जीत के साथ आरपीएफ को दो महत्वपूर्ण अंक मिले। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल की ओर से अंतर विभागीय ग्रीष्मकालीन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता लहरतारा के मिनी स्टेडियम में खेली जा रही है। आरपीएफ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 218 रन बनाए। इसमें संतोष यादव ने 58 गेंद पर 11 चौके और सात छक्कों की मदद से 107 रन, जावेद ने 14 गेंद पर एक चौके और चार छक्के की मदद से 34 रन, शेषनाथ यादव ने 28 गेंद पर तीन चौके और एक छक्के के मदद से 36 रन बनाए। यांत्रिक पावर के इमरान अंसारी ने दो ओवर में 23 रन देकर दो विकेट, नीतीश और राजेश ने एक-एक विकेट लिया। 219 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए यांत्रिक पावर की पूरी टीम 18.2 ओवर में 124 रन पर ऑलआउट हो गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 09, 2026, 23:54 IST
Sports News: टी-20 क्रिकेट...संतोष ने 11 चौके, सात छक्के लगाकर बनाए 107 रन; आरपीएफ ने यांत्रिक को दी मात #CityStates #Varanasi #CricketMatchLive #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #SubahSamachar
