Sports News: ओपन डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग टूर्नामेंट, अभिराज और अन्वी ने रिंक के सात चक्कर लगाए; पढ़ें खबरें
Sports News in Hindi:ओपन डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग टूर्नामेंट शनिवार शाम मंडुवाडीह स्थित ग्रीन वैली इंगलिश स्कूल में संपन्न हो गई। वाराणसी रोलर स्केटिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित ओपन रोलर स्केटिंग टूर्नामेंट में 40 विद्यालयों के करीब 500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। स्केटिंग क्वाड्स में अभिराज प्रताप ने 1.3 मिनट और इनलाइन में अन्वी किशोर ने 1.5 मिनट में रिंक के सात चक्कर लगाकर ओवरऑल विजेता बने। आयोजन सचिव मोहम्मद इशरार ने बताया कि यह प्रतियोगिता छह आयु वर्ग में चार प्रकार के स्केट्स (क्वाड्स, इनलाइन, एडजस्टेबल और एडजस्टेबल इनलाइन) का प्रयोग किया गया। गर्ल्स एडजस्टेबल इनलाइन स्केट इंवेट में सांभवी सिंह, समृद्धि सिंह, अशिरा कपूर, कशिश ने जबकि बालक वर्ग में अभि पटेल, प्रतीक यादव, कार्तिकेय विधान गोस्वामी, रुद्रांश विश्वकर्मा, अथर्व मिश्र, काव्यान सिंह एवं माइकल रॉक ने अलग अलग आयुवर्ग में स्वर्ण पदक जीता। एडजस्टेबल स्केटिंग के बालक वर्ग में अभिराज, संग्राम यादव, प्रतीक यादव, उत्कर्ष मिश्र, मंदात्रा राय और प्रांजल मौर्या ने स्वर्ण पदक अर्जित किए। क्वाड्स स्केट बालक वर्ग में अयान सिंह, लुगमान खालिद, आर्यन मौर्या, विवान जायसवाल, प्रियांशु यादव, पीयूष कुमार रॉय और अक्षत गुप्ता ने जबकि बालिका वर्ग में श्रेया द्विवेदी, रुद्रांशी सिंह, स्वर्ण्या गुप्ता, वैदही अग्रवाल, सिस्टर प्रजापति, आराध्या सिंह और चारु प्रजापति ने स्वर्ण पदक जीते। इनलाइन बालिका वर्ग में पारनवी, रोबर सिंह, आन्वी, किशोर सिंह एवं साक्षी यादव ने स्वर्ण पदक जीते, वहीं इनलाइन बालक वर्ग में जयान खान, सिद्धांत, यश सिंह, आयुष निषाद एवं विराट सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 26, 2026, 13:07 IST
Sports News: ओपन डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग टूर्नामेंट, अभिराज और अन्वी ने रिंक के सात चक्कर लगाए; पढ़ें खबरें #CityStates #Varanasi #SportsNewsToday #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #SubahSamachar
