Jammu News: योग स्पर्धा में वनीत, शशि और निखिल ने मारी बाजी

जम्मू। एमए स्टेडियम के योग हॉल में 7वीं जम्मू जिला योगासन प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता में 175 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सीनियर-सी वर्ग में जम्मू विश्वविद्यालय के वनीत शर्मा और राजोरी की शशि प्रभा विजेता बने। सीनियर-बी में अनिल मेहता व अनीता शर्मा, सीनियर-ए में निखिल शर्मा व जम्मू विश्वविद्यालय की प्रिया ने पहला स्थान हासिल किया। 18-28 वर्ष वर्ग में साहिल सिंह और नितिका शर्मा विजेता रहे। जूनियर वर्ग में मृदुल पंत व सन्वी कौल, सब-जूनियर में दिव्येश शर्मा व गुरप्रीत कौर तथा कैडेट वर्ग में अयांश कुमार व काव्या ने बाजी मारी। आर्टिस्टिक सिंगल में शोनाया और ईशांत, आर्टिस्टिक पेयर में मृगांका व अक्षरा और रिदमिक पेयर में सन्वी व मानवीका विजेता रहीं। समापन समारोह में जिला खेल अधिकारी जम्मू बीए बख्शी मुख्य अतिथि रहे। आयोजकों ने बताया कि पदक विजेताओं को राज्य/यूटी और राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 23, 2026, 01:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Sports news



Jammu News: योग स्पर्धा में वनीत, शशि और निखिल ने मारी बाजी #SportsNews #SubahSamachar