Jammu News: प्रीतपाल ने वरिंदर को चित कर जीती 2.71 लाख की माली

- अतुल और मोहम्मद के बीच बराबरी पर छूटी 1.21 लाख की कुश्ती संवाद न्यूज एजेंसीजम्मू। रत्ती छपड़ी बरन में रविवार को पीर मोंगा नाथ और पीर अली बादशाह का दंगल हुआ। फगवाड़ा (पंजाब) के प्रीतपाल ने अमृतसर के वरिंदर पहलवान को पराजित कर 2.71 लाख रुपये की बड़ी माली अपने नाम की। प्रीतपाल के निर्णायक दांव के साथ ही अखाड़ा तालियों और जयकारों से गूंज उठा।दंगल की दूसरी माली 1.21 लाख रुपये की रही। इसमें पठानकोट के अतुल पहलवान और रूस के मोहम्मद आमने-सामने हुए। दोनों ने शुरुआत से ही आक्रामक कुश्ती का प्रदर्शन किया, लेकिन निर्धारित समय तक कोई भी पहलवान निर्णायक बढ़त हासिल नहीं कर सका। मुकाबला बराबरी पर छूटा। दंगल में 100 से अधिक कुश्तियां करवाई गईं। पंजाब सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पहलवानों ने दम दिखाया। मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी और क्षेत्रवासी पहुंचे। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा मुख्य अतिथि रहे। विधायक मोहन लाल भगत, नरेंद्र सिंह भाऊ और गिरी महाराज विशेष अतिथि रहे। कमेटी के अध्यक्ष बाबा चंचल सिंह ने सभी अतिथियों, पहलवानों, सहयोगियों और क्षेत्रवासियों का आभार जताया। माैके पर एसएचओ घरोटा राजेश वर्मा, शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष मनीष साहनी, बजरंग दल के अध्यक्ष राकेश शर्मा भी मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 05, 2026, 02:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Sports news



Jammu News: प्रीतपाल ने वरिंदर को चित कर जीती 2.71 लाख की माली #SportsNews #SubahSamachar