Mandi News: लठियाणी में खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ, डीएवी स्कूल की टीमों का शानदार प्रदर्शन
विधायक विवेक शर्मा ने किया उद्घाटन, 32 टीमें ले रही भागसंवाद न्यूज एजेंसी लठियाणी/बंगाणा (ऊना)। लठियाणी स्थित स्कूल मैदान में शहीद भगत सिंह मेमोरियल क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में क्षेत्रभर की 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं।कार्यक्रम के दौरान डीएवी स्कूल लठियाणी की अंडर-16 महिला खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और कबड्डी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शुरुआती मुकाबलों में जीत दर्ज की। खिलाड़ियों के प्रदर्शन से मैदान में उत्साह का माहौल बना रहा।विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें सही मंच और सुविधाएं देने की है। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह मेमोरियल क्लब लंबे समय से युवाओं को खेलों और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने का कार्य कर रहा है, जो सराहनीय है।उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 15 लाख रुपये की लागत से बास्केटबॉल मैदान का निर्माण पूरा किया जा चुका है। साथ ही खिलाड़ियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त इंडोर स्टेडियम बनाने की भी योजना है, जिसमें आवश्यक कमरे और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।इस अवसर पर विधायक ने खिलाड़ियों के लिए 11 हजार रुपये की रिफ्रेशमेंट राशि भी प्रदान की। वहीं पूर्व जिला पार्षद सत्या देवी और पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह ने 3100-3100 रुपये का सहयोग दिया। कार्यक्रम में विवेक मिंका, अनिल ठाकुर, पिंटू बाबा और दलजीत शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 09, 2026, 17:40 IST
Mandi News: लठियाणी में खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ, डीएवी स्कूल की टीमों का शानदार प्रदर्शन #SportsCompetitionBeginsInLathiani #DAVSchoolTeamsPutUpAStellarPerformance #SubahSamachar
