Sports: भाई-बहन की जोड़ी ने निशानेबाजी में जीता पदक, CBSE क्लस्टर के रहे हैं विजेता; दिल्ली में चैंपियनशिप
49वीं उत्तर प्रदेश राज्य राइफल/पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप दिल्ली के करणी सिंह स्टेडियम में खेली गई। इसमें सुशांत और अदिति की भाई-बहन की जोड़ी समेत कुल सात खिलाड़ियों ने पदक जीत कर प्री-नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर लिया। चैंपियनशिप में सुशांत राय ने 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल (एनआर) पुरुष टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, 10 मीटर एयर पिस्टल सीनियर (आईएसएसएफ) टीम स्पर्धा में अदिति राय ने अरुणिमा के साथ कांस्य पदक जीता। निशानेबाजी कोच सत्यम सिंह ने बताया कि इसमें भोजूबीर स्थित पूर्वांचल शूटिंग एकेडमी और राइफल शूटिंग क्लब के तीन-तीन और सनबीम एकेडमी की एक खिलाड़ी पदक विजेता रही। साथ ही अकादमी के 15 से ज्यादा खिलाड़ियों ने प्री-नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया। प्रतियोगिता में आर्यन राय ने 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल फायर (एनआर) जूनियर टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यूपी निशानेबाजी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीप मधोक ने बताया कि यह प्रतियोगिता दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज पर 21 से 30 जून तक खेली गई। आर्यन राय 2024 से 10 और 25 मीटर पिस्टल की शूटिंग करते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 02, 2026, 23:48 IST
Sports: भाई-बहन की जोड़ी ने निशानेबाजी में जीता पदक, CBSE क्लस्टर के रहे हैं विजेता; दिल्ली में चैंपियनशिप #CityStates #Varanasi #PistolShootingRange #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
