Sonipat News: एसपीओ ने युवक पर चलाई गोली, बुजुर्ग महिला के पैर में लगी
संवाद न्यूज एजेंसी सोनीपत। अशोक विहार में पड़ोसी युवक से रंजिश के चलते शनिवार शाम को एसपीओ पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग करने का आरोप लगा है। आरोप है कि उसने पड़ोसी युवक यश पर गोलियां चलाईं लेकिन एक गोली वहां से गुजर रही बुजुर्ग मूर्ति देवी के पैर में लगी। घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अशोक विहार निवासी यश ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि सप्ताह भर पहले उनकी पड़ोस में रहने वाले विक्रम से कहासुनी हुई थी। कहासुनी की रंजिश में विक्रम ने पहले तीन हवाई फायर किए और फिर यश की ओर गोली चलाईं। यश का कहना है उन्होंने उसकी रिवॉल्वर पर हाथ मार दिया, जिससे गोली गली से गुजर रही मूर्ति देवी के पैर में लगी। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दोनों परिवारों के बीच पहले से विवाद चल रहा है। परिजनों ने वर्ष 2007 में भी आरोपी पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि यश की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है और जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 04, 2026, 21:00 IST
Sonipat News: एसपीओ ने युवक पर चलाई गोली, बुजुर्ग महिला के पैर में लगी #SPOFiredAtAYoungMan;TheBulletHitAnElderlyWomanInTheLeg. #SubahSamachar
