Shahdol News: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचला, व्यापारी के बेटे की मौत; एक घायल

शहडोल में शुक्रवार देर रात सोहागपुर थाना क्षेत्र के धुरवार टोल प्लाजा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि जैतपुर थाना क्षेत्र के रसमोहनी निवासी अभिषेक गुप्ता (22) अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से शहडोल से रसमोहनी लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और ट्रेलर की चपेट में आ गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने अभिषेक गुप्ता को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके साथी का उपचार जारी है। बताया गया कि मृतक अभिषेक रसमोहनी गांव के किराना व्यापारी निलेश गुप्ता का इकलौता पुत्र था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ट्रेलर चालक फरार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर लिया है और चालक की तलाश के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। ये भी पढ़ें-Indore News:मल्टी बनाने के लिए की खुदाई से इंदौर में धंस गई सड़क और पेयजल लाइन, निगम ने ठोका जुर्माना हाईवे के किनारे खड़े वाहन हैं बड़ी परेशानी स्थानीय लोगों का कहना है कि शहडोल-बुढार हाईवे पर सड़क किनारे भारी वाहनों की अवैध पार्किंग लंबे समय से बनी हुई है। सोहागपुर थाना क्षेत्र से मेडिकल कॉलेज चौक तक ढाबों और पेट्रोल पंपों के सामने दिन-रात ट्रक और ट्रेलर खड़े रहते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। लोगों का आरोप है कि इस समस्या की शिकायतें होने के बावजूद यातायात विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। नागरिकों ने हाईवे पर अवैध पार्किंग हटाने और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि लगातार हो रहे सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 07:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Shahdol News: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचला, व्यापारी के बेटे की मौत; एक घायल #CityStates #Crime #MadhyaPradesh #Shahdol #Roadaccident #Traileraccident #Mpnews #SubahSamachar