तेज रफ्तार टिप्पर बना काल: स्कूटी सवार दो महिलाओं को रौंदा, एक ने मौके पर तोड़ा दम; फरार चालक की तलाश
बड़ाजी थाना क्षेत्र के ग्राम पोटानार के पास सोमवार दोपहर को एक तेज रफ्तार टिप्पर ने स्कूटी सवार एक महिला को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में साथ बैठी एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद टिप्पर चालक घटना स्थल से फरार हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पोटानार के निकट चित्रकोट की ओर से आ रही एक अनियंत्रित टिप्पर ने सामने से आ रही स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण दुर्घटना में स्कूटी सवार महिला की तत्काल मृत्यु हो गई, जबकि उसकी साथी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के तुरंत बाद चालक मौके से भाग निकला।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 13:53 IST
तेज रफ्तार टिप्पर बना काल: स्कूटी सवार दो महिलाओं को रौंदा, एक ने मौके पर तोड़ा दम; फरार चालक की तलाश #CityStates #Jagdalpur #JagdalpurRoadAccident #RoadAccident #JagdalpurNews #SubahSamachar
