डंपर ने छीन लिया सुहाग: 9 महीने पहले बंधी थी सेहरे की डोर, युवक की मौत के बाद बवाल- पुलिस पर बरसे पत्थर
बेलीपार थाना क्षेत्र में अवैध खनन और तेज रफ्तार मिट्टी लदे डंपरों का आतंक एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। चनउ उर्फ बेतउवा गांव के पास सोमवार देर रात मिट्टी लदे डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक के पुलिस हिरासत से फरार होने की खबर फैलते ही ग्रामीण भड़क उठे। हाइवे जाम कर प्रदर्शन कर रही भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिसमें दो सिपाही घायल हो गए और पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने पांच नामजद समेत 19 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 12, 2026, 14:27 IST
डंपर ने छीन लिया सुहाग: 9 महीने पहले बंधी थी सेहरे की डोर, युवक की मौत के बाद बवाल- पुलिस पर बरसे पत्थर #CityStates #Gorakhpur #DumperAccident #RoadAccident #BreakingNewsGorakhpur #PoliceClash #MobViolence #MiningDumper #CityAndState #SubahSamachar
