Meerut: अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलटी तेज रफ्तार कार, बाल बाल बचा चालक, मदद को दौड़े राहगीर

मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा लाहौरगढ़ बम्बे के पास हुआ, जहां बड़ौत की ओर से आ रही कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि राहत की बात रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। मौके पर जुटी लोगों की भीड़ घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और कार सवारों की मदद की। स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार काफी तेज गति से चल रही थी और अचानक चालक संतुलन खो बैठा। पुलिस ने शुरू की जांच पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 21, 2026, 16:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut: अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलटी तेज रफ्तार कार, बाल बाल बचा चालक, मदद को दौड़े राहगीर #CityStates #Meerut #मेरठसड़कहादसा #रोहटासमाचार #कारपलटी #तेजरफ्तारकार #सड़कदुर्घटना #बड़ौतमार्गहादसा #लाहौरगढ़बम्बाहादसा #कारदुर्घटनामेरठ #उत्तरप्रदेशहादसा #पुलिसजांच #SubahSamachar