Mandi News: किशोर स्वास्थ्य दिवस पर करवाई भाषण प्रतियोगिता, श्रुति प्रथम
भांबला (मंडी)। आयस्टर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को किशोर स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस मौके पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार मौजूद रहे। उप प्रधानाचार्य भगवान दास ने बताया कि इस दौरान प्रशिक्षित स्वास्थ्य शिक्षिका अचला कुमारी ने किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तनों, संतुलित आहार, मानसिक स्वास्थ्य, माहवारी, स्वच्छता और नशे से दूर रहने के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा काउंसलर चंपा वर्मा ने नई दिशा केंद्र के बारे में बताया। कार्यक्रम में भाषण और कला प्रतियोगिता करवाई गई। भाषण में श्रुति प्रथम, शिवांश दूसरे व तन्मय और कृतिका तृतीय स्थान पर रहे। कला प्रतियोगिता में पूर्वंशी प्रथम, युवान दूसरे व अनमोल और गौरी तृतीय रहे। इस अवसर पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सोनिया, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी हर्षा गुप्ता व अध्यापकगण सहित बच्चे मौजूद रहे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 24, 2026, 16:20 IST
Mandi News: किशोर स्वास्थ्य दिवस पर करवाई भाषण प्रतियोगिता, श्रुति प्रथम #SpeechCompetitionHeldOnAdolescentHealthDay #ShrutiFirst #SubahSamachar
