Bareilly News: रक्षाबंधन पर लखनऊ-चंडीगढ़ और हरिद्वार-लखनऊ के बीच विशेष ट्रेनें

बरेली। रक्षाबंधन पर रेलवे बरेली होकर लखनऊ-चंडीगढ़ और हरिद्वार-लखनऊ के बीच विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। इसके अलावा कई ट्रेनों में स्लीपर श्रेणी के अतिरिक्त कोच भी लगाए जाएंगे।सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि 04546 चंडीगढ़-लखनऊ विशेष ट्रेन चंडीगढ़ से 27 अगस्त को शाम 7:40 बजे चलने के बाद अगले दिन तड़के पांच बजे बरेली आएगी। 9:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 04545 लखनऊ-चंडीगढ़ विशेष ट्रेन 28 अगस्त को दोपहर एक बजे लखनऊ से चलने के बाद शाम 7:50 बजे बरेली आएगी और रात 2:10 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। हरिद्वार-देहरादून के बीच 27 से 29 अगस्त तक रक्षाबंधन विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। 04330 हरिद्वार-लखनऊ विशेष ट्रेन हरिद्वार से अपराह्न 3:10 बजे चलने के बाद रात आठ बजे बरेली आएगी। रात 12:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 04319 लखनऊ-हरिद्वार विशेष ट्रेन लखनऊ से रात 1:15 बजे चलने के बाद अगले दिन तड़के 5:36 बजे बरेली आएगी और सुबह 11:55 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 26, 2026, 02:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: रक्षाबंधन पर लखनऊ-चंडीगढ़ और हरिद्वार-लखनऊ के बीच विशेष ट्रेनें #SpecialTrainsBetweenLucknow-ChandigarhAndHaridwar-LucknowOnRakshabandhan #SubahSamachar