स्पेशल ट्रेन: होली पर विशेष ट्रेनों का होगा संचालन, अधिकांश ट्रेनों में आरक्षण फुल होने से रेलवे ने उठाया कदम
होली पर अधिकांश ट्रेनों में आरक्षण फुल होने के कारण रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-पुणे–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी व वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-हडपसर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के मध्य सुपरफास्ट विशेष ट्रेन के अलावा अन्य ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 01922 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-पुणे सुपरफास्ट विशेष ट्रेन प्रत्येक बुधवार को चार से 25 मार्च तक कुल चार फेरे लगाएगी। यह ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 12:50 बजे प्रस्थान कर ललितपुर 13:53 बजे, बीना 15:18 बजे, विदिशा 16:20 बजे, रानी कमलापति 17:15 बजे तथा दौंड कॉर्ड लाइन 10:03 बजे होते हुए बृहस्पतिवार को 11:35 बजे पुणे पहुंचेगी। इसी प्रकार से गाड़ी संख्या 01921 पुणे-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी सुपरफास्ट विशेष ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार को पांच से 26 मार्च तक कुल चार फेरों में संचालित होगी। यह ट्रेन पुणे से 15:15 बजे प्रस्थान कर दौंड कॉर्ड लाइन 16:13 बजे चलकर रानी कमलापति 04:40 बजे से ललितपुर 8:30 बजे होते हुए शुक्रवार को 10:00 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचेगी। इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 01924 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-हडपसर सुपरफास्ट विशेष ट्रेन प्रत्येक शनिवार को दिनांक सात से 28 मार्च तक कुल चार फेरों में चलाई जाएगी। यह ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 19:40 बजे प्रस्थान कर बीना 22:20 बजे, रानी कमलापति रात 12 बजे से चलकर रविवार को 16:30 बजे हडपसर पहुंचेगी। वहीं, 04121/04122: सूबेदारगंज-चरलापल्ली का संचालन भी रेलवे कर रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 06, 2026, 03:32 IST
स्पेशल ट्रेन: होली पर विशेष ट्रेनों का होगा संचालन, अधिकांश ट्रेनों में आरक्षण फुल होने से रेलवे ने उठाया कदम #CityStates #Jhansi #SpecialTrain #RailwaySpecialTrain #SpecialTrainToRunOnFestivals #TrainsFullOnHoli #SubahSamachar
