मुश्किल में सफर: दिल्ली से सुबह वाली स्पेशल ट्रेन 7.35 घंटे लेट होकर शाम को पहुंची वाराणसी, परेशान रहे यात्री
रेलवे की ओर से इन दिनों नई दिल्ली, मुंबई, लखनऊ रूट पर ट्रैक मेंटेनेंस, विद्युतीकरण आदि के काम कराए जा रहे हैं। इस वजह से कई ट्रेनों को डायवर्ट कर दूसरे रूट से चलाया जा रहा है। ऐसे में कई महत्वपूर्ण ट्रेनें निर्धारित समय से तीन से सात घंटे विलंब से चल रही हैं। रविवार को दिल्ली से आने वाली समर स्पेशल ट्रेन सुबह 9:50 बजे की जगह 7.35 घंटे की देरी से शाम 5:25 बजे पहुंची। इसके अलावा काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, लखनऊ इंटरसिटी सहित छह ट्रेनें लेट रहीं। नई दिल्ली से 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस रविवार सुबह 4:40 बजे की जगह छह घंटे की देरी से 10:40 बजे आई। इस ट्रेन को आलमनगर से उतरेटिया के बीच डायवर्ट किया गया था। 12876 नीलांचल एक्सप्रेस रात 9:40 बजे की जगह 10:15 बजे आई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 29, 2026, 11:02 IST
मुश्किल में सफर: दिल्ली से सुबह वाली स्पेशल ट्रेन 7.35 घंटे लेट होकर शाम को पहुंची वाराणसी, परेशान रहे यात्री #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #UpNews #SubahSamachar
