Delhi NCR News: हत्याकांड में भागे हुए आरोपी नीरज को स्पेशल सेल ने झज्जर से दबोचा

नोट: खबर झज्जर, हरियाणा के लिए भी उपयोगीछत्तीसगढ़ हाउस में कैंटीन संचालक की अगवा कर हत्या करने का मामला:-द्वारका मटियाला में 18 फरवरी की रात को दोस्तों ने ही 40 लाख के जेवरात लूटने के लिए कर दी थी अनुरूप गुप्ता नामक युवक की हत्या- द्वारका जिला पुलिस ने एक युवती समेत चार को किया था गिरफ्तारअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली।40 लाख रुपये के जेवरात लूट में छत्तीसगढ़ हाउस में कैंटीन चलाने वाले युवक की द्वारका के बिंदापुर-मटियाला से अगवा कर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को स्पेशल सेल ने दबोचा है। आरोपी की पहचान गांव ढांढला, झज्जर, हरियाणा निवासी नीरज (27) के रूप में हुई है। आरोपियों ने 18 फरवरी को कैंटीन संचालक अनुरूप गुप्ता की अगवा कर मटियाला के फ्लैट में हत्या कर दी थी। वारदात के बाद शव के छह टुकड़े करने के बाद उसे वृंदावन स्थित यमुना में प्लास्टिक के तीन बैग में डालकर ठिकाने लगा दिया गया था। द्वारका जिला पुलिस ने मामले में चार आरोपी हैप्पी उर्फ सूरज, इसकी गर्लफ्रेंड राखी, दोस्त भूपेंद्र और बलराम को गिरफ्तार किया था। मामले में नीरज लगातार भागा था। दरअसल कैंटीन संचालक अनुरूप को सोने की मोटी चेन, कड़ा, ब्रेसलेट और सभी हाथ की उंगलियों में सोने की अंगूठियां पहनने का शौक था। सूरज ने अनुरूप की हत्या की साजिश रचकर उसे मटियाला के फ्लैट पर बुला लिया। बाद में इन पांचों ने उसकी हत्या कर दी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 01, 2026, 18:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: हत्याकांड में भागे हुए आरोपी नीरज को स्पेशल सेल ने झज्जर से दबोचा #SpecialCellNabsNeeraj #TheAbscondingAccusedInTheMurderCase #FromJhajjar #SubahSamachar