Noida News: चार विकेट से जीती स्पार्टन वॉरियर्स
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट में चल रहे सेंचुरियन कप सीजन-15 के लीग मैच में स्पॉर्टन वॉरियर्स ने बिसंस को चार विकेट से पराजित किया। अश्विनी ठाकुर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिसंस ने टी-20 मुकाबले में नौ विकेट पर 158 रन का स्कोर खड़ा किया। विपक्षी टीम की ओर से रविंद्र कुमार व संजय ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पॉर्टन वॉरियर्स की टीम ने छह विकेट पर 160 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। अश्विनी ठाकुर ने टीम के लिए उपयोगी 66 रन की पारी खेली। बिसंस की ओर से संदीप कुमार ने दो विकेट हासिल किए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 10, 2026, 17:44 IST
Read More:
Spartan Warriors won by four wickets
Noida News: चार विकेट से जीती स्पार्टन वॉरियर्स #SpartanWarriorsWonByFourWickets #SubahSamachar
