दबंगों का दुस्साहस: घर में घुसकर सपा महिला जिलाध्यक्ष पर हमला, बाल नोचे, टेबल से पीटा; लात-घूंसे बरसाए

चंदौली जिले की राजनीति में उस समय हड़कंप मच गया जब समाजवादी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल के घर में घुसकर उनके साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग महिला नेता के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी तीखी प्रतिक्रिया शुरू हो गई है। क्या है पूरा मामला बताया जा रहा है कि घटना के दौरान पांच लोग अचानक घर में घुस आए। आरोप है कि दो युवकों और दो महिलाओं ने गार्गी सिंह पटेल के बाल पकड़कर उन्हें जमीन पर गिराया और लात-घूंसो से जमकर पीटा। इतना ही नहीं, कमरे में रखी टेबल उठाकर भी प्रहार किया गया। हमले के दौरान घर में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर काफी आक्रामक थे और लगातार अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए हमला कर रहे थे। महिला जिलाध्यक्ष खुद को बचाने की कोशिश करती रहीं, लेकिन हमलावरों ने उन्हें संभलने तक का मौका नहीं दिया। घटना के बाद वह काफी सदमे में बताई जा रही हैं। इसे भी पढ़ें;बीएचयू का डीएनए टेस्ट: 57000 साल पहले अफ्रीका से निकले मानव श्रीलंका पहुंचे, तब भी था रामसेतु; खास खुलासा मारपीट की पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह कई लोग एक महिला पर हमला कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। सोशल मीडिया पर भी घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 28, 2026, 15:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




दबंगों का दुस्साहस: घर में घुसकर सपा महिला जिलाध्यक्ष पर हमला, बाल नोचे, टेबल से पीटा; लात-घूंसे बरसाए #CityStates #Chandauli #Varanasi #UttarPradesh #GargiSinghPatel #ChandauliNews #ChandauliPolice #SubahSamachar