Gorakhpur News: हाईटेंशन लाइन हादसे के पीड़ितों को सपा ने दी आर्थिक मदद
तीन मृतकों के परिजन को एक-एक लाख और आठ घायलों को 25-25 हजार रुपये दिएसंवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। गुलरिहा क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद में प्रतिमा विसर्जन के समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुए हादसे के पीड़ित परिवारों को मंगलवार को समाजवादी पार्टी ने आर्थिक मदद दी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मृतक चंदन के पिता केदार और लक्की व विक्की के पिता शिवशंकर को एक-एक लाख रुपये की सहायता का चेक सौंपा। वहीं, मेडिकल कॉलेज से उपचार के बाद घर लौटे आठ घायलों को 25-25 हजार रुपये दिए गए। प्रतिनिधिमंडल ने चौहान टोला पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक राजमती निषाद, अमरेंद्र निषाद, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष संजय यादव, अखिलेश यादव, सुमित यादव, अशोक यादव, देवेंद्र भूषण निषाद, डॉ. मदन यादव, शुभेंदु, अखिलेश छोटू, राजेश निषाद, दयाशंकर निषाद, रामसहित और बीएल साहनी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 02:05 IST
Gorakhpur News: हाईटेंशन लाइन हादसे के पीड़ितों को सपा ने दी आर्थिक मदद #SPProvidesFinancialAidToVictimsOfHigh-tensionLineAccident #SubahSamachar
