राजपाल के सपोर्ट में उतरे सोनू सूद, ऑफर की फिल्म; इंडस्ट्री से भी कहा- 'वो मुश्किल दौर में हैं उनका साथ दें'
चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजपाल यादव इस वक्त तिहाड़ जेल में बंद हैं। अभिनेता ने इस मामले में 4 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि सरेंडर करते वक्त राजपाल काफी दुखी थे और उन्होंने अपने पास पैसे न होने की बात कही थी। अब इस सबके बीच अभिनेता सोनू सूद राजपाल यादव के सपोर्ट में उतरे हैं। उन्होंने राजपाल को फिल्म ऑफर करते हुए पूरी इंडस्ट्री से एक्टर का सपोर्ट करने की अपील की है। मदद को आगे आए सोनू सूद सोनू सूद ने आज सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। इसमें उन्होंने राजपाल यादव का सपोर्ट करते हुए लिखा, राजपाल यादव एक प्रतिभाशाली अभिनेता हैं, जिन्होंने वर्षों तक हमारी इंडस्ट्री में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कभी-कभी जीवन अन्यायपूर्ण हो जाता है, प्रतिभा की वजह से नहीं, बल्कि समय के क्रूर होने की वजह से। वह मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे और मेरा मानना है कि यह हम सभी के लिए निर्माताओं, निर्देशकों, साथियों के लिए एकजुट होने का क्षण है। भविष्य के कामों के बदले दी जाने वाली एक छोटी सी साइनिंग अमाउंट दान नहीं, बल्कि सम्मान है। जब हमारे अपने किसी व्यक्ति को कठिन दौर से गुजरना पड़ता है, तो इंडस्ट्री को उसे यह याद दिलाना चाहिए कि वह अकेला नहीं है। इसी तरह हम यह दिखा सकते हैं कि हम सिर्फ एक इंडस्ट्री से कहीं अधिक हैं। Rajpal Yadav is a gifted actor who has given years of unforgettable work to our industry. Sometimes life turns unfair, not because of talent, but because timing can be brutal. He will be part of my film, and I believe this is the moment for all of us..producers, directors,… — sonu sood (@SonuSood) February 10, 2026 यह खबर भी पढ़ेंःपांच करोड़ का कर्ज, छह महीने की जेल और अब आत्मसमर्पण; क्या है राजपाल यादव का चेक बाउंस केस यहां समझिए
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 10, 2026, 11:58 IST
राजपाल के सपोर्ट में उतरे सोनू सूद, ऑफर की फिल्म; इंडस्ट्री से भी कहा- 'वो मुश्किल दौर में हैं उनका साथ दें' #Bollywood #National #SonuSood #RajpalYadav #ChequeBounceCase #RajpalYadavChequeBounceCase #SonuSoodSupportRajpalYadav #RajpalYadavCareer #RajpalYadavMovies #SonuSoodRajpalYadav #SubahSamachar
