यूपी: सर्विस बुक में आदिवासी पिता का नाम, बच्चों के आधार में मुस्लिम पहचान शामिल; जांच के घेरे में मामला
मुस्लिम व्यक्ति से शादी रचाने के बाद भी आदिवासी पहचान को कायम रखते हुए किरबिल में आदिवासी समाज की जमीन खरीदने वाली महिला हीर कुंवर ने अपनी सर्विस बुक में पिता का ही नाम रखा है। बच्चों के आधार कार्ड में उनका नाम मुस्लिम पहचान के साथ दर्ज है। महिला ने दावा किया है कि पति के निधन के बाद आदिवासी परंपरा का पालन करते हुए उसने दोबारा शादी नहीं की है। आदिवासी संस्कृति के साथ जीवन यापन कर रही है। क्या है पूरा मामला चांगा निवासी हीर कुंवर भदोही पुलिस लाइन की इंटेलिजेंस शाखा में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। उनके दो बच्चे हैं। बता दें कि म्योरपुर थाना क्षेत्र के चांगा गांव की हीर कुंवर पत्नी इस्माइल खां के नाम किरबिल में जमीन के बैनामे को लेकर विक्रेता रामकिशुन पनिका के परिवार वालों ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने जमीन के बंटवारे और रजिस्ट्री की प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 28, 2026, 22:17 IST
यूपी: सर्विस बुक में आदिवासी पिता का नाम, बच्चों के आधार में मुस्लिम पहचान शामिल; जांच के घेरे में मामला #CityStates #Sonebhadra #Varanasi #SonbhadraNews #TribalGirlHeerKunwar #SonbhadraLatestNews #SubahSamachar
