Noida News: राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में सोनरी कामड़े को मिला सातवां स्थान
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय की 15 वर्षीय छात्रा सोनरी कामड़े ने उत्तराखंड के रुड़की में 26 से 28 जून तक आयोजित तीसरी राष्ट्रीय योगासन खेल चैंपियनशिप में प्रदर्शन किया। उन्होंने जूनियर (बालिका) वर्ग की ट्रेडिशनल योगासन स्पर्धा में सातवां स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सोनरी के पिता नितिन कामड़े ने बताया कि वह लंबे समय से नियमित योगाभ्यास कर रही हैं। उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण के कारण यह उपलब्धि प्राप्त हुई है। इससे पहले भी सोनरी ने अयोध्या स्थित महर्षि महेश योगी विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में ट्रेडिशनल वर्ग में रजत और आर्टिस्टिक वर्ग में कांस्य पदक जीता थीं। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 30, 2026, 19:47 IST
Noida News: राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में सोनरी कामड़े को मिला सातवां स्थान #SonariKamdeSecuredTheSeventhPositionInTheNationalYogasanaCompetition. #SubahSamachar
