सोनाक्षी सिन्हा: तू है मेरी किरण में पति जहीर संग रोमांस करती नजर आएंगी अभिनेत्री; जानें कब होगी रिलीज
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति अभिनेता जहीर इकबाल जल्द तू है मेरी किरण फिल्म में साथ नजर आएंगे। फिल्म का ऐलान मेकर्स ने कर दिया है। साथ ही फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी हुआ है। जानें फिल्म के बारे में… क्या खास है फिल्म के फस्ट लुक में काफी वक्त से सोनाक्षी सिन्हा ने सिल्वर स्क्रीन से दूरी बना कर रखी थी। वहीं उनके पति जहीर इकबाल का भी कोई नया प्रोजेक्ट सामने नहीं आया था। मगर अब कपल बहुत जल्द फिल्म तू है मेरी किरण में साथ अभिनय करता दिखाई देगा। फिल्म रोमांटिक थ्रिलर होगी। फिल्म के फस्ट लुक में सोनाक्षी एक टेबल पर लैपटॉप पर काम करती दिखाई दे रही हैं। वहीं उनके पास बैठे जहीर उन्हें घूर रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 01, 2026, 12:42 IST
सोनाक्षी सिन्हा: तू है मेरी किरण में पति जहीर संग रोमांस करती नजर आएंगी अभिनेत्री; जानें कब होगी रिलीज #Bollywood #National #SonakshiSinha #SonakshiSinhaHusband #ZaheerKhan #ZaheerKhanActor #SonakshiSinhaZaheerIqbalRelationship #SonakshiSinhaLatestMovie #TuHaiMeriKiranMovie #SonakshiSinhaTuHaiMeriKiran #SubahSamachar
