हार्टब्रेक गाने सिर्फ पुरुषों के लिए , सोना मोहापात्रा ने बॉलीवुड पर खड़े किए सवाल; दिया बड़ा बयान

सिंगर सोना मोहापात्रा अक्सर इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। चाहे बात सेक्सिज्म की हो या महिलाओं की कम हिस्सेदारी की, सोना हमेशा बेबाक नजर आती हैं। अब उन्होंने बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री को लेकर एक और बड़ा बयान दिया है। क्या बोलीं सोना मोहापात्रा अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए सोना ने कहा, बॉलीवुड के सारे हार्टब्रेक गाने पुरुषों के लिए रिजर्व हैं। प्यार भी वही महसूस करते हैं, दर्द भी वही दिखाया जाता है। मुझे जब भी किसी डुएट गाने के लिए बुलाया गया, तो अक्सर मुझे सिर्फ आखिर में गाने का मौका मिला। उन्होंने आगे कहा कि जब उन्हें जालिमा गाने के लिए बुलाया गया, तो वह हैरान रह गईं। ये कैसा डुएट है सोना ने आगे कहा, इस गाने में मुखड़ा, अंतरा- सब कुछ पुरुष सिंगर ने गाया। मैं बस आखिर में आती हूं। मैंने म्यूजिक डायरेक्टर से पूछा- क्या आदमी खुद से ही प्यार कर रहा है ये कैसा डुएट है, जिसमें लड़की आखिर में आती है उन्होंने यह भी साफ किया कि यह किसी एक कलाकार की गलती नहीं है, बल्कि पूरी इंडस्ट्री का सिस्टम ऐसा हो गया है, जो रिस्क लेने से बचता है। View this post on Instagram A post shared by MBI Festival of Letters (@mbifl)

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 22, 2026, 08:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हार्टब्रेक गाने सिर्फ पुरुषों के लिए , सोना मोहापात्रा ने बॉलीवुड पर खड़े किए सवाल; दिया बड़ा बयान #Bollywood #National #SonaMohapatra #SonaMohapatraSongs #ArijitSingh #ZaalimaSong #ZaalimaLyrics #ZaalimaSinger #ZaalimaRaeesSong #RaeesMovie #SubahSamachar