Noida News: कुछ को नहीं मिला, कई को खुली सील दिए सिलिंडर, हंगामा

सर्फाबाद स्थित गैस गोदाम पर कर्मचारियों और लोगों में हुई नोकझोंकनोएडा। सर्फाबाद स्थित गैस गोदाम पर रविवार को सिलिंडर न मिलने पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। वे सुबह के वक्त ही लाइन में लग लग गए थे। आक्रोशित लोगों की गोदाम के स्टाफ के साथ नोकझोंक भी हुई। लोगों का आरोप है कि कनेक्शन होने पर भी उनकी बुकिंग स्वीकृत नहीं की जा रही है। साथ ही सील खोलकर सिलिंडर वितरण करने का भी आरोप लगाया।गढ़ी निवासी बब्बू ने बताया कि एक महीने पहले सिलिंडर खत्म हो गया। अब बुकिंग तो कर दी है लेकिन सिलिंडर नहीं मिल रहा। छोटे सिलिंडर में गैस भरवाकर काम चलाना पड़ रहा है। सेक्टर-52 के रहने वाले विनीत कुमार ने बताया कि सिलिंडर सील तोड़कर दिए जा रहे हैं। आपत्ति जताने पर सिलिंडर न देने की धमकी दे रहे हैं। लोगों का आरोप है कि एलपीजी सिलिंडर को लेकर बढ़ रही अव्यवस्था पर काबू पाने में प्रशासन पूरी तरह से विफल है। धड़ल्ले से इसकी कालाबाजारी, अवैध तरीके से छोटे सिलिंडर में गैस भरने का धंधा चल रहा है। इसपर प्रशासन ने अभी तक कार्रवाई तक नहीं की है। एजेंसी और गोदामों पर चेकिंग के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। रविवार को सुबह से कतार में खड़े लोगों को जब दोपहर तक सिलिंडर नहीं मिला तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि जिन लोगों के कनेक्शन एजेंसी पर नहीं हैं, उन्हें भी सिलिंडर दिया जा रहा है।----सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद भी समाधान नहींगैस सिलिंडर की कालाबाजारी से परेशान लोगों ने सरकार तक से गुहार लगाई। सेक्टर-52 के रहने वाले पवन कुमार ने बताया कि उन्होंने सीएम पोर्टल पर इसकी शिकायत की। 10 दिन बाद भी कोई समाधान नहीं मिला। ऑनलाइन सिलिंडर बुक करने पर 45 दिन की अवधि तय होने से दोबारा बुकिंग नहीं हो पा रही है। एजेंसी से भी सिलिंडर नहीं दिया जा रहा है।----एक साल की बच्ची के साथ लाइन में लगीं हेमलतासिलिंडर की गैस खत्म होने के बाद सेक्टर-73 में रहने वाली हेमलता अपनी एक साल की बच्ची को लेकर गोदाम के बाहर बैठी रहीं। तपती धूप में घंटों इंतजार करने के बाद भी उनका नंबर नहीं आया। कर्मचारियों से गुहार लगाने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिला तो वह मायूस लौट गईं।10 दिनों से सिलिंडर के लिए एजेंसी के चक्कर काट रहा हूं। -फैजल, सेक्टर-12सुबह 4 बजे से लाइन में लगी हूं, पर सिलिंडर नहीं मिल सका।-रानी, सर्फाबादगोदाम पर सील खोलकर सिलिंडर दिया जा रहा है। -विक्रम पांडेय, सेक्टर 17मेरा कनेक्शन है लेकिन एजेंसी पर बताया जा रहा कि नहीं है। -हरीष, सेक्टर-63

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 29, 2026, 19:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: कुछ को नहीं मिला, कई को खुली सील दिए सिलिंडर, हंगामा #SomeDidNotGetIt #ManyWereGivenOpenSealCylinders #Commotion #SubahSamachar