Ranchi News: चाईबासा में राइफल की सफाई के दौरान चली गोली, जवान की मौत

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत पालीसाई कैंप में तैनात झारखंड पुलिस के जवान अजय किशोर खाखा (45) की राइफल की सफाई के दौरान गोली लगने से दर्दनाक मौत हो गई। वे गुमला जिले के रायडीह गांव के निवासी थे। इस घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। राइफल सफाई के दौरान हुआ हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम करीब 4 बजे अजय किशोर खाखा कैंप परिसर में अपनी राइफल की नियमित सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक राइफल से गोली चल गई, जो सीधे उनके सिर में जा लगी। गोली लगते ही वे गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि राइफल में मैगजीन लगा हुआ था, जिससे यह हादसा हुआ। सोमवार को कराया गयापोस्टमार्टम घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर देर रात सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखा गया। सोमवार को विधिवत पोस्टमार्टम कराने के बाद जवान को पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने नम आंखों से अपने साथी को श्रद्धांजलि दी। ये भी पढ़ें:असम चुनाव में एकला चलो की राह पर JMM, कांग्रेस से नहीं बनी बात, दो प्रत्याशियों को दिया सिंबल पुलिस ने कही जांच की बात जगन्नाथपुर के एसडीपीओ रफाईल मुर्मू ने बताया कि घटना की विस्तृत जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके पैतृक गांव रायडीह भेज दिया गया, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दुखद घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 23, 2026, 22:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ranchi News: चाईबासा में राइफल की सफाई के दौरान चली गोली, जवान की मौत #CityStates #Crime #Jharkhand #Ranchi #SoldierDies #CleaningHisRifle #FamilyMourns #Chaibasa #JharkhandPolice #Jawan #AjayKishoreKhakha #Rifle #SubahSamachar