नशा माफिया के नेटवर्क को तोड़ने में समाज भी करे सहयोग : एसपी

चौंतड़ा में हुआ नशा उन्मूलन कार्यशाला का आयोजनपंचायत प्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों से मांगा सहयोगसंवाद न्यूज एजेंसीचौंतड़ा (मंडी)। जिले में तेजी से फैल रहे चिट्टे के धंधे पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और समाज को मिलकर काम करना होगा। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने कहा कि नशा माफिया के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस 24 घंटे संवेदनशील और सक्रिय है लेकिन इस लड़ाई को निर्णायक बनाने के लिए समाज की सहभागिता भी उतनी ही आवश्यक है। मंगलवार को विकास खंड चौंतड़ा में नशा उन्मूलन को लेकर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि मंडी जिले की 24 पंचायतों को चिट्टे के रेड अलर्ट दायरे में चिन्हित किया गया है। उन्होंने चिंता जताई कि चौंतड़ा और ढेलू पंचायतें भी इस समस्या की चपेट में आ चुकी हैं। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों, अभिभावकों और जागरूक नागरिकों से अपील की कि वे नशा तस्करों के खिलाफ खुलकर सामने आएं। कार्यशाला में डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी और थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने पुलिस के नशा मुक्त अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। कार्यक्रम में चौंतड़ा पुलिस चौकी के एएसआई अतुल रैना व अन्य मौजूद रहे।कानून का डर नहीं, जमानत पर छूट रहे आरोपी : अभिनयभड़याड़ा पंचायत के प्रधान अभिनय ने कहा कि चिट्टा तस्करी में पकड़े जाने वाले आरोपियों में कानून का पर्याप्त भय दिखाई नहीं देता। उन्होंने कहा कि आरोपी जल्द जमानत पर छूट जाते हैं, जिससे नशा कारोबार पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है।पंचायत प्रतिनिधियों की विशेष टास्क फोर्स बने : शूचिका तलकेहड़ पंचायत की प्रधान शूचिका ने सुझाव दिया कि पंचायत प्रतिनिधियों की विशेष टास्क फोर्स गठित की जाए जो पुलिस के साथ समन्वय बनाकर नशा माफिया की गतिविधियों पर नजर रख सके।बच्चों की गतिविधियों पर रखें नजर : अंजलिकार्यशाला में शिक्षिका अंजलि ने कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों की दिनचर्या और गतिविधियों पर विशेष नजर रखनी चाहिए। समय रहते जागरूकता और संवाद के माध्यम से बच्चों को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाया जा सकता है।नशा माफिया की संपत्ति पर हो सख्त कार्रवाई : बीरवल ऐहजू पंचायत के प्रधान बीरवल ने कहा कि नशा कारोबारियों की आर्थिक कमर तोड़ने के लिए उनकी अवैध संपत्तियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि ऐसे लोगों को कड़ा संदेश मिले।युवा पीढ़ी को खोखला कर रहा चिट्टा : वालियाशिवा फाउंडेशन के अध्यक्ष शिव वालिया ने कहा कि चिट्टे का नशा युवा पीढ़ी को भीतर से खोखला कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए पूरे समाज को एकजुट होकर सामूहिक अभियान चलाना होगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 23, 2026, 17:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




नशा माफिया के नेटवर्क को तोड़ने में समाज भी करे सहयोग : एसपी #SocietyShouldAlsoCooperateInDismantlingTheDrugMafia'sNetwork:SP #SubahSamachar