Roorkee News: स्मैक के साथ तस्कर पकड़ा

कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान स्मैक के साथ एक आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी से 8.86 ग्राम स्मैक बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।उपनिरीक्षक सुरेश कुमार हेड कांस्टेबल मनोज मिनान और शूरवीर सिंह के साथ शनिवार देर शाम को गश्त पर थे। इस दौरान जब वह लक्सर - रुड़की मार्ग पर बहादरपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे तभी यहां खेतों की ओर से आ रहे एक व्यक्ति ने पुलिस को देखकर वापस भागने का प्रयास किया। संदेह होने पर पीछाकर पकड़कर उसकी तलाशी ली गई तो आरोपी से 8.86 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम खालिद निवासी लादपुर कलां बताया। उसने अपने दो साथियों के नाम भी पुलिस को बताए। वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 29, 2026, 19:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Roorkee News: स्मैक के साथ तस्कर पकड़ा #SmugglerCaughtWithSmack #SubahSamachar