बजट फोन्स पर महंगाई की मार: 15,000 रुपये से कम वाले फोन्स में सबसे ज्यादा इजाफा, जानें क्यों बढ़ रहे दाम

स्मार्टफोन बाजार में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। जहां पहले लॉन्च के बाद फोन सस्ते होते थे, अब उल्टा हो रहा है। कई ब्रांड्स ने लॉन्च के कुछ ही महीनों बाद अपने डिवाइस की कीमतें बढ़ा दी हैं। उदाहरण के तौर पर OnePlus का OnePlus 15R, जो दिसंबर 2025 में 47,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, अब 50,499 रुपये में बिक रहा है। इसी तरह OnePlus Pad Go 2 की कीमत भी 26,999 रुपये से बढ़कर 27,999 रुपये हो गई है। Samsung ने भी कई मॉडल्स की कीमतें बढ़ाई हैं। Galaxy M36 5G, जो 17,499 रुपये में लॉन्च हुआ था, अब 20,999 रुपये का हो गया है। इसके अलावा Galaxy M06, Galaxy F06 और Galaxy M17 5G जैसे मॉडल्स भी महंगे हो गए हैं। Vivo के Vivo V70 की कीमत 45,999 रुपये से बढ़कर 49,999 रुपये हो गई है, जबकि Vivo V70 Elite अब 55,999 रुपये में मिल रहा है। वहीं Nothing के Nothing Phone 3a Lite की कीमत भी लॉन्च के बाद बढ़ चुकी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 23, 2026, 14:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बजट फोन्स पर महंगाई की मार: 15,000 रुपये से कम वाले फोन्स में सबसे ज्यादा इजाफा, जानें क्यों बढ़ रहे दाम #TechDiary #National #SmartphonePrice #TechNewsHindi #SmartphonePriceHike #SubahSamachar