Ballia News: स्मार्ट मीटर के बैलेंस का बिल में होगा समायोजन

बलिया। प्रदेश सरकार की तरफ से प्रीपेड स्मार्ट मीटर प्रणाली को खत्म कर पोस्टपेड प्रणाली में वापस लौटने के बाद, आपके प्रीपेड मीटर में शेष बचे बैलेंस का समायोजन होगा। हालांकि अभी शासनादेश नहीं पहुंचा है लेकिन विभागीय कर्मचारियों का मानना है कि बैलेंस का अगले माह के बिल में समायोजन हो जाएगा। सरकार के स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड में बदलने का निर्णय से जिले के करीब 1.33 लाख उपभोक्ताओं को राहत मिली है। जिले के चार विद्युत वितरण खंड में करीब 4.50 लाख से अधिक उपभोक्ता हैं। इनमें से 1.33 लाख उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाया जा चुका है। अधीक्षण अभियंता इं. विनोद कुमार जायसवाल ने बताया कि अभी शासनादेश नहीं आया है लेकिन निर्णय की जानकारी दी गई है। साफ्टवेयर से कार्य किया जा रहा है। स्मार्ट मीटर में बैलेंस वाले उपभोक्ताओं का अगले बिल में समायोजन हो जाएगा। जिस प्रकार अगर आपके मीटर में मान लीजिए 500 रुपये का बैलेंस बचा होगा और आपका अगला बिल 1000 रुपये आता है, तो आपको केवल 500 रुपये का भुगतान करना होगा। आपका पुराना बैलेंस बिल में माइनस हो जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 18:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ballia News: स्मार्ट मीटर के बैलेंस का बिल में होगा समायोजन #SmartMeterBalanceWillBeAdjustedInTheBill #SubahSamachar