यूपी में दरोगा समेत सात की मौत: 'हम तो सो गए थे, आंख खुली तो अस्पताल में थे'; एक की झपकी और बिखर गए सारे सपने
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के पांच बजे तेज रफ्तार स्लीपर बस डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में बिहार के एक दरोगा व एक बंदी सहित सात लोगों की मौत हो गई जबकि 25 यात्री घायल हो गए। हादसा औरास थाना क्षेत्र के नीभाखेड़ा गांव के पास हुआ। इसकी वजह चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। घायलों का इलाज लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। बस में बिहार, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, गुरुग्राम के यात्री थे। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। डेढ़ घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। दिल्ली से चालक व 51 यात्रियों को लेकर स्लीपर बस एक्सप्रेसवे के रास्ते गोरखपुर जा रही थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 27, 2026, 09:48 IST
यूपी में दरोगा समेत सात की मौत: 'हम तो सो गए थे, आंख खुली तो अस्पताल में थे'; एक की झपकी और बिखर गए सारे सपने #CityStates #Kanpur #Unnao #UttarPradesh #RoadAccident #SubahSamachar
