Rohtak News: सुबह का भोजन छोड़ना, तनाव, अधूरी नींद बना रहा माइग्रेन मरीज
रोहतक। वर्तमान की डिजिटल व व्यस्त जीवनशैली के कारण लोगों में माइग्रेेन व सिरदर्द की समस्या तेजी से बढ़ रही है। जल्दबाजी में छोड़ा सुबह का भोजन, अधूरी नींद व तनाव तेजी माइग्रेन की समस्या को बढ़ा रहे हैं।नागरिक अस्पताल में कार्यरत मनोचिकित्सक डॉ. विपीन नैन ने बताया कि मानसिक रोग की ओपीडी में रोजाना लगभग 60 मरीज माइग्रेन व सिरदर्द की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। पांच साल पहले यह संख्या केवल 10 के आस-पास थी। इस तरह ओपीडी में छह गुना तक का उछाल आया है।उन्होंने बताया कि माइग्रेन एक लाइफ स्टाइल डिसॉर्डर है। सिरदर्द व माइग्रेन होने के कई कारण हो सकते हैं। माइग्रेन का मुख्य कारण सुबह के भोजन को छोड़ना, ज्यादा स्क्रीन टाइम व साउंड एक्सपोजर हैं। विटामिन डी, मैग्नीशियम की कमी भी सिरदर्द की समस्या बढ़ाती है। अधूरी नींद के कारण भी इसकी समस्या आती है।इन लक्षणों से करें माइग्रेन की पहचान जब सर में अधिक दर्द रहेगा। नसें चपक-चपक करती है। इसका एक एपिसोड चार घंटे से 72 अधिक घंटे तक आता रहे। ये दर्द मरीज की परिस्थितियों के हिसाब से ज्यादा व कम हो सकता है। रोजाना दर्द रहने पर समझ लें माइग्रेन से ग्रस्त हैं। रोशनी से आंखों में दिक्कत होने लगे।माइग्रेन के दर्द के एपिसोड को घटाकर 15 से दो कर रहे:अस्पताल में दवाई व काउंसिलिंग से इलाज किया जा रहा है। सिरदर्द का इलाज दो तरह की दवाई से किया जाता है। इनमें एक दवाई ज्यादा को रोकने व एक तरह की दवाई सिरदर्द के दौरान राहत के लिए दी जाती है। काउंसिलिंग से भी इलाज किया जा रहा है। इसमें मरीज को राहत उपाय टैक्निक बताई जाती हैं। माइग्रेन की समस्या को खत्म तो नहीं किया जा सकता, लेकिन सिरदर्द के एपिसोड को दिन में 15 बार से घटाकर तीन तक भी लाने में सफलता मिली है। -डॉ. विपीन नैन, मनोचिकित्सक, नागरिक अस्पतालस्वस्थ रहे के लिए इन उपायों का ध्यान रखेंप्राणायाम करें व लंबी सांस की लेंविचारों से ध्यान हटाने की तरीके अपनाएंनींद पूरी करें. व्यायाम करें जिससे हैप्पी हार्मोन निकलते हैंसुबह के भोजन को न छोड़ें
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 09, 2026, 01:25 IST
Rohtak News: सुबह का भोजन छोड़ना, तनाव, अधूरी नींद बना रहा माइग्रेन मरीज #SkippingBreakfast #Stress #AndLackOfSleepAreMakingMigrainePatientsMoreLikely. #SubahSamachar
