Gorakhpur News: एक साल बीता मंत्री ने नहीं निभाया सफाई कर्मचारियों से किया वादा
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की बैठक में कर्मचारियों का दर्द छलक गया। कर्मचारी नेता ने कहा कि मंत्री ने कर्मचारियों की प्रमुख मांगों जिसमें ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की सेवा नियमावली बनाने, सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति शैक्षणिक योग्यता के आधार पर ग्राम पंचायत अधिकारी के रूप में करने तथा सफाई कर्मचारियों का नाम बदलकर ग्राम पंचायत सेवक करने का मंत्री ने वादा किया था। उन्होंने इसे तीन महीने में पूरा करने को कहा था। एक साल बाद बीतने के बाद भी मंत्री इसकी सुधि नहीं ले पाए। इसका खामियाजा उन्हें चुनाव में भुगतना पड़ेगा।बैठक को संबोधित करते हुए ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि 16 साल बीत गए लेकिन, ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की सेवा नियमावली नहीं बनी है। उनकी मांग है कि इसे तुरंत बनाया जाए। सफाई कर्मचारियों का एरियर भुगतान लंबे समय से बाकी है। उसका भुगतान तुरंत किया जाए। उन्होंने कहा कि जिले में 3200 ग्रामीण सफाई कर्मचारी हैं, जबकि प्रदेश में 1.8 लाख से अधिक हैं। सरकार इनकी जायज मांगों को नजरंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि मांगे मानी नहीं गई तो वह लोग आंदोलन को बाध्य होंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 27, 2026, 02:39 IST
Gorakhpur News: एक साल बीता मंत्री ने नहीं निभाया सफाई कर्मचारियों से किया वादा #SixteenYearsHavePassed #YetTheServiceRulesForRuralSanitationWorkersHaveNotBeenFramed. #SubahSamachar
