Railway News: इन छह ट्रेनों से छिना सुपरफास्ट का दर्जा, अब 45 रुपये तक कम हो जाएगा किराया
बरेली होकर गुजरने वाली उपासना, कुंभ और हिमगिरि एक्सप्रेस से सुपरफास्ट ट्रेन का दर्जा छिन गया है। 13 से 16 अप्रैल के बीच इन गाड़ियों का संचालन मेल-एक्सप्रेस के रूप में शुरू होने के साथ स्लीपर श्रेणी में 30 और एसी में 45 रुपये किराया कम हो जाएगा। यह अतिरिक्त किराया सुपरफास्ट चार्ज के रूप में लिया जा रहा था। पिछले महीने इन गाड़ियों के संबंध में प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया था। इसे अब मंजूरी मिल गई है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सुपरफास्ट का दर्जा खत्म होने के साथ ही लिया जाने वाला अतिरिक्त सुपरफास्ट शुल्क भी खत्म हो जाएगा। सुपरफास्ट के रूप में चलाई जा रहीं इन गाड़ियों की औसत स्पीड 55 किलोमीटर प्रति घंटे से भी कम है। प्रीमियम श्रेणी में होने के बावजूद यह गाड़ियां तय समय पर यात्रा पूरी नहीं करतीं। यह भी पढ़ें-Special Trains:बरेली होते हुए छह और विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी, होली पर घर जाने वालों को मिलेगी राहत
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 12, 2026, 06:16 IST
Railway News: इन छह ट्रेनों से छिना सुपरफास्ट का दर्जा, अब 45 रुपये तक कम हो जाएगा किराया #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #SuperfastTrain #Railway #Train #SubahSamachar
