अनंतनाग में नशा तस्करी पर बड़ा प्रहार: छह आरोपी गिरफ्तार, तीन एफआईआर दर्ज, चरस और ब्राउन शुगर बरामद

नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते अनंतनाग पुलिस ने तीन अलग-अलग ऑपरेशनों में छह लोगों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 3.7 किलो से ज्यादा नशीला पदार्थ और 10,450 रुपये जब्त किए गए। अधिकारियों के अनुसार डांटर में नाका चेकिंग के दौरान अनंतनाग शहर की ओर आ रहे चार लोगों की तलाशी में 3.178 किलो गांजा और 10,450 रुपये बरामद हुए। आरोपियों शब्बीर कयूम निवासी चीनी चौक अनंतनाग, जाहिद मंजूर निवासी हसनपोरा बाग और फैजान लोन निवासी मीर-डांटर अनंतनाग को काबू कर लिया गया। एक अन्य आरोपी गौहर रेशी निवासी डांटर भाग निकला। प्राथमिकी दर्ज की गई है। मरहामा क्रॉसिंग पर नाका चेकिंग के दौरान पीपी संगम की टीम ने कार को रोका। गाड़ी की तलाशी में 3.29 ग्राम ब्राउन शुगर और 7.88 ग्राम चरस बरामद हुई। इसमें सवार मो. तुफैल हाजम और मुश्ताक अहमद खांडे दोनों निवासी बडीपोरा चदूरा को गिरफ्तार कर लिया गया। दूधनाद वाघामा में नाका चेकिंग के दौरान जावेद अहमद मंटू निवासी वाघामा बिजबिहाड़ा को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 468 ग्राम चरस बरामद की गई। अधिकारियों ने कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 20, 2026, 12:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अनंतनाग में नशा तस्करी पर बड़ा प्रहार: छह आरोपी गिरफ्तार, तीन एफआईआर दर्ज, चरस और ब्राउन शुगर बरामद #CityStates #Srinagar #Anantnag #DrugSmuggling #DrugsSeizure #GanjaSeized #Hashish #BrownSugar #AnantnagPolice #Anti-drugDrive #SmugglerArrested #FirRegistered #SubahSamachar