Mandi News: थलौट में छह सड़कें बंद, पेयजल योजनाएं सुचारु
थलौट में छह सड़कें बंद, पेयजल योजनाएं सुचारुमंडी में नौ सड़कें बहाल, लोगों को मिली राहतएक बिजली ट्रांसफार्मर अब भी प्रभावितसंवाद न्यूज एजेंसीमंडी। जिले में बारिश के बाद जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (डीईओसी) की ओर से सोमवार शाम चार बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में बंद सड़कों की संख्या घटकर 13 रह गई है। सुबह 10 बजे तक यह आंकड़ा 22 था। राहत की बात यह है कि जिले में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्ग पूरी तरह यातायात के लिए खुले हैं और किसी भी पेयजल योजना पर बारिश का असर नहीं पड़ा है। सोमवार को जिलेभर में मौसम साफ रहा।रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक छह सड़कें थलौट मंडल में बंद हैं। इसके अलावा सराज मंडल में चार, करसोग में एक और सुंदरनगर मंडल में दो सड़कें अवरुद्ध हैं। जिले में एक एमडीआर (मुख्य जिला मार्ग) और 12 ग्रामीण सड़कें अभी भी बंद हैं।बिजली व्यवस्था में भी सुधार आया है। सुबह तक 13 वितरण ट्रांसफार्मर (डीटीआर) प्रभावित थे, जिनमें सुंदरनगर के सात, करसोग के चार, धर्मपुर और जोगिंद्रनगर के एक-एक ट्रांसफार्मर शामिल थे। शाम चार बजे तक अधिकांश आपूर्ति बहाल कर दी गई और अब केवल जोगिंद्रनगर विद्युत मंडल का एक डीटीआर प्रभावित है।जिले की किसी भी जलापूर्ति योजना में व्यवधान नहीं है और सभी पेयजल योजनाएं सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं। डीसी अपूर्व देवगन ने संबंधित विभागों को बंद सड़कों को जल्द खोलने और प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल करने के निर्देश दिए हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 13, 2026, 17:40 IST
Mandi News: थलौट में छह सड़कें बंद, पेयजल योजनाएं सुचारु #SixRoadsClosedInThalaut #DrinkingWaterSchemesRunningSmoothly #SubahSamachar
