Panipat News: वाइस चेयरपर्सन के प्रतिनिधि को साैंपा छह सूत्रीय मांगपत्र

समालखा। श्री तारा एनक्लेव काॅलोनी सेवा समिति के लोग रविवार को समालखा नगर परिषद की नव निर्वाचित वाइस चेयरपर्सन मनीषा कुहाड़ के पति विकास कुहाड़ से मिले और छह सूत्रीय मांगपत्र साैंपा।इस दौरान वार्ड 6 के पार्षद नरेश कौशिक, वार्ड 5 के पार्षद कप्तान छोक्कर व पूर्व पार्षद जय पाल कुहाड़ का भी काॅलोनी वासियों ने पुष्प मालाओं से स्वागत किया। काॅलोनी की आरडब्ल्यूए के महासचिव जगबीर सिंह द्वारा वाइस चेयरपर्सन के प्रतिनिधि विकास कुहाड़ को छह सूत्री मांग पत्र देकर जनसमस्याएं हल कराने की मांग की। वाइस चेयरपर्सन के पति विकास कुहाड़ ने काॅलोनी वासियों का आभार प्रकट करते हुए कालोनी की सभी जन समस्याएं सात दिन में हल कराने का आश्वासन दिया। वार्ड-6 के पार्षद नरेश कौशिक ने बताया कि शीघ्र ही पावर हाऊस के पीछे से श्री तारा एनक्लेव कालोनी तक के रास्ते को पक्का करने का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके अलावा पावर हाऊस के पीछे जोहड़ की भूमि पर पार्क व जिम बनाने का कार्य भी जल्द शुरू होगा। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 10, 2026, 02:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: वाइस चेयरपर्सन के प्रतिनिधि को साैंपा छह सूत्रीय मांगपत्र #Six-pointMemorandumOfDemandsSubmittedToTheViceChairperson'sRepresentative. #SubahSamachar