Panipat News: छह अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त
थर्मल। जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने वीरवार को लगातार दूसरे कार्रवाई जारी रखी। टीम ने सिठाना व ददलाना गांव के राजस्व क्षेत्र में 25 एकड़ में काटी छह अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। डीटीपी की टीम ने वीरवार को तीन जेसीबी साथ लेकर अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई शुरू की। टीम ने सिठाना और ददलाना गांव में अवैध कॉलोनियों को तोड़ना शुरू कर दिया। दोनों कॉलोनी 25 एकड़ में थी। डीटीपी सुनील मलिक ने कहा कि अवैध कॉलोनियों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील है कि इस तरह की कॉलोनियों में प्लॉट न लें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 20, 2026, 03:19 IST
Read More:
Six illegal colonies demolished
Panipat News: छह अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त #SixIllegalColoniesDemolished #SubahSamachar
