सिरमौर: मादा तेंदुए की मौत मामले में दो आरोपी किए गिरफ्तार, वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में केस

हिमाचल प्रदेश के सिरमाैर जिले के विकास खंड नाहन के सतीवाला गांव में मादा तेंदुए की मौत के मामले ने नया मोड ले लिया है। जांच के बाद सामने आया है कि तेंदुए की मौत केवल कुत्तों के हमले से नहीं हुई। उस पर तेजधार हथियार से भी हमला किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि तेंदुए के अगले बाएं पांव का पंजा 4 नाखूनों सहित गायब था, जिसे किसी धारदार हथियार से काटा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज सहित गहन जांच के बाद वन विभाग ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 05, 2026, 20:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सिरमौर: मादा तेंदुए की मौत मामले में दो आरोपी किए गिरफ्तार, वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में केस #CityStates #Shimla #Sirmour #SirmaurNews #SubahSamachar