SIR Voter List: अंडमान निकोबार, गोवा, दिल्ली समेत कई प्रदेशों से आए आवेदन; आजमगढ़ में 768652 मतदाताओं को नोटिस

UP News: आजमगढ़ जिले में मतदाता सूची के शुद्धीकरण के लिए चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत निर्वाचन आयोग की तरफ से नो मैपिंग, शिफ्टेड, डूप्लीकेट आदि श्रेणी के 768652 मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है। वहीं मतदाता सूची में शामिल होने के लिए अंडमान निकोबार, गोवा, दिल्ली सहित कई प्रदेशों से आवेदन किए गए हैं। प्राथमिक शैक्षिक अभिलेखों की जांच बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक अभिलेखों की जांच डीआईओएस कार्यालय को सौंपी गई है। अभी तक विभिन्न प्रदेशों से ऐसे 98 आवेदन प्राप्त हुए हैं। अभी तक जिले में 2720 ऐसे मतदाता आए, जिन्होंने फाॅर्म-7 यानीमतदाता सूची से नाम हटाने का आवेदन किया है। इसमें कई मामलों में स्वयं तो कई मामलों में आपत्ति दाखिल की गई है। 25811 मतदाताओं ने नाम संशोधन की मांग की है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 12, 2026, 21:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




SIR Voter List: अंडमान निकोबार, गोवा, दिल्ली समेत कई प्रदेशों से आए आवेदन; आजमगढ़ में 768652 मतदाताओं को नोटिस #CityStates #Azamgarh #Varanasi #SirVoterList2026 #AzamgarhPolice #AzamgarhNews #LatestNews #SubahSamachar