Yamuna Nagar News: एसआईआर में सुस्ती, 14 दिन शेष, अभी 66 प्रतिशत सत्यापन बाकी

जगाधरी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की अंतिम तिथि में अब केवल 14 दिन शेष हैं, लेकिन जिले में अभी तक मात्र 34 प्रतिशत कार्य ही पूरा हो पाया है। अभियान कार्य धीमा होने से 66 प्रतिशत सत्यापन शेष है। वहीं, बीएलओ के पास इतना समय नहीं है। सत्यापन के लिए कुल 14 दिन शेष हैं, जबकि काम ज्यादा है। यदि काम की गति के अनुसार जाए तो 14 दिन में सिर्फ 30 प्रतिशत काम हो पाएगा, चूंकि 16 दिनों में 34 प्रतिशत काम हुआ है। ऐसे में निर्धारित समय अधिकतम 70 प्रतिशत काम ही पूरा हो पाएगा। यदि कार्य इसी गति से चला तो जिले के 30 प्रतिशत से ज्यादा मतदाताओं का सत्यापन नहीं हो पाएगा। ऐसे में निर्धारित समय में लक्ष्य पूरा करना प्रशासन के लिए चुनौती बनता नजर आ रहा है। वहीं, दूसरी तरफ कई क्षेत्रों में लोग स्वयं अपने दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बीएलओ से संपर्क कर रहे हैं, लेकिन उन्हें निर्धारित स्थानों पर बीएलओ नहीं मिल रहे। इससे मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और अभियान की रफ्तार भी प्रभावित हो रही है। एसआईआर की धीमी गति और लापरवाही को लेकर जिला प्रशासन बेहद गंभीर है। इसे लेकर एडीसी ने चार बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। इस दौरान प्रशासन को चार बीएलओ का डिजिटाइजेशन कार्य अपेक्षित स्तर से काफी कम मिला। उन्हें तीन दिन में अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं। यदि बीएलओ का जवाब संतोषजनक न हुआ तो ऐसी परिस्थिति में कार्रवाई का भी प्रावधान है। बता दें कि 30 जून की रिपोर्ट अनुसार एसआईआर काम पूरा करने के मामले में जिला सातवें स्थान पर है। जिले में कुल 979 बीएलओ कार्यरत हैं। जिले के 9,18,682 मतदाताओं में से अब तक 3,08,228 मतदाता फार्म का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है, जो 33.55 प्रतिशत है। ----------इन चार को मिला नोटिस:एसआईआर समीक्षा के दौरान चार बीएलओ का काम काफी कम मिला। इस पर मतदान केंद्र संख्या-40 के बीएलओ सुभाष चंद्र, मतदान केंद्र संख्या-38 के बीएलओ राजेश कुमार, मतदान केंद्र संख्या-22 के बीएलओ निर्मला देवी और मतदान केंद्र संख्या-215 के बीएलओ रविंद्र कुमार का डिजिटाइजेशन कार्य अपेक्षित स्तर से काफी कम मिला। इस पर एडीसी नवीन आहूजा ने चारों को कारण बताओ नोटिस दिया है। संवाद--------वर्जनसभी बीएलओ को निर्धारित समय पर काम पूरा करने के आदेश दिए गए हैं। फिलहाल जिले में काम सुचारू रूप से चल रहा है। अभी तक 33.55 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। निर्धारित समय पर शेष कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। इसकी नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है और इसमें कोताही बरतने पर कार्रवाई भी की जाएगी।नवीन आहूजा, जिला अतिरिक्त उपायुक्त।-------

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 02, 2026, 03:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: एसआईआर में सुस्ती, 14 दिन शेष, अभी 66 प्रतिशत सत्यापन बाकी #SIRSlowdown:14DaysLeft #66%VerificationStillPending #SubahSamachar