पंजाब में एसआईआर: मानसा-तरनतारन, मुक्तसर और बरनाला में मैपिंग 90 प्रतिशत पार, मोहाली में सबसे कम
स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) से पहले पंजाब में प्री एसआईआर मैपिंग का काम तेजी से चल रहा है। सूबे में कुल 84 प्रतिशत से अधिक लोग मैपिंग करवा चुके हैं जबकि मानसा, तरनतारन, श्री मुक्तसर साहिब और बरनाला जिलों में तो 90 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है। मोहाली (एसएएस नगर) जिले में काम सबसे ज्यादा सुस्त है। यहां अभी तक सिर्फ 65.88 फीसदी मैपिंग ही हो पाई है। सभी जिलों के इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन अफसरों (ईआरओ) को निर्देश दिए गए हैं कि वे बूथ लेवल अफसरों (बीएलओ) से तालमेल कर जल्द प्री मैपिंग का काम पूरा करवाएं ताकि 25 जून से पंजाब में एसआईआर काम शुरू किया जा सके। देश में साल 2002 से 2004 के बीच एसआईआर हुआ था जबकि पंजाब में साल 2003 में एसआईआर करवाया गया था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 22, 2026, 12:38 IST
पंजाब में एसआईआर: मानसा-तरनतारन, मुक्तसर और बरनाला में मैपिंग 90 प्रतिशत पार, मोहाली में सबसे कम #CityStates #Chandigarh-punjab #SirInPunjab #Mapping #SubahSamachar
