Bareilly News: सिंगर सुनिधि चौहान ने 'इन्वर्शिया' में मचाया धमाल, स्टार नाइट में बांधा समां, झूम उठे युवा

बरेली के इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के वार्षिक महोत्सव इन्वर्शिया-2026 (स्वरंग) में मंगलवार को आयोजित स्टार नाइट में बॉलीवुड गायिका सुनिधि चौहान ने अपनी दमदार प्रस्तुति से समां बांध दिया। उनका लाइव कॉन्सर्ट ऊर्जा, रोमांच और संगीत से भरपूर रहा। विद्यार्थियों और दर्शकों ने इसका जमकर आनंद लिया। मंच पर आते ही सुनिधि का जोरदार स्वागत हुआ। जैसे ही उन्होंने अपने सुपरहिट गीत क्रेजी किया रे से शुरुआत की, पूरा मैदान तालियों से गूंज उठा। इसके बाद हल्का हल्का सुरूर है, झूम बराबर झूम बराबर झूम, सजना जी वारी-वारी जाऊं मैं, मेरा इश्क सूफियाना और अन्य लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति ने माहौल को संगीतमय बना दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 25, 2026, 10:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: सिंगर सुनिधि चौहान ने 'इन्वर्शिया' में मचाया धमाल, स्टार नाइट में बांधा समां, झूम उठे युवा #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #SunidhiChauhan #Inversia #StarNight #SubahSamachar